दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को ग्राम जाबर से किया गिरफ्तार, बाकी फरारों की तलाश तेज
क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को ग्राम जाबर से किया गिरफ्तार, बाकी फरारों की तलाश तेज।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) थाना दुद्धी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त महेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2026 को थाना दुद्धी में मु0अ0सं0-01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंदी एवं समाज विरोधी गतिविधि निवारण अधिनियम 1986 के तहत महेन्द्र कुमार यादव (थाना विंढमगंज), अखिलेश कुमार यादव (कुदल, थाना कोन), सुरज कुमार (घिवही, थाना विंढमगंज) और आशीष यादव (मुडीसमर, थाना विंढमगंज) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज सुबह 8:23 बजे ग्राम जाबर स्थित कनहर पुल के पास से महेन्द्र को दबोच लिया।
गिरफ्तार महेन्द्र यादव पुत्र विजय यादव निवासी-घिवही थाना विंढमगंज का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना दुद्धी में मु0अ0स0-81/25 धारा 3/5(क)/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में व0उ0नि0 कुँवर सिंह, हे0का0 महताब अहमद, सर्वेश सिंह व मो0 खालिद खां शामिल रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में चल रही इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस सक्रियता बढ़ गई है। बाकी वांछितों को जल्द पकड़ने का भरोसा जताया गया है।
