क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुद्धी नगर के शिवाजी तालाब पर देव दीपावली का 51 सौ दिप जलाकर भव्य आयोजन।
रंगोली कार्यक्रम में लिटील एंगल एकेडमी का प्रथम स्थान।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)स्थानीय नगर के शिवाजी तालाब पर तहसील प्रशासन द्वारा 14 वॉ देव दीपावली कार्यक्रम के आयोजक लेखपाल अरुण कुमार कनौजिया द्वारा बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया गया।मुख्य अतिथि दुद्धी तहसील के मुखिया उप जिलाधिकारी निखिल कुमार यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन रहें व साथ में तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता रहें।आज 14 वॉ देव दीपावली शिवाजी तालाब पर तहसील प्रशासन द्वारा मनाई गई।


आज से 14 वर्ष पहले दुद्धी तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार सिंह थे उन्होंने ही दुद्धी नगर के शिवाजी तालाब पर देव दीपावली का आयोजन कर इस परम्परा को शुरुआत करवाया था।


आज इस परम्परा को 14 वर्ष हो गया।अगले वर्ष की भांति देव दीपावली को परम्परागत तरीके से शिवाजी तालाब पर 5100 दीपों से दिप जलाकर पूजा पाठ गंगा आरति कर देव दीपावली मनाई गई।इस मौके पर स्थानीय नगर के शिवाजी तालाब पर तहसील प्रशासन द्वारा 14 वॉ देव दीपावली बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया गया।मुख्यातिथि दुद्धी तहसील के मुखिया उप जिलाधिकारी निखिल कुमार यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन रहें व साथ में तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता रहें।आज 14 वॉ देव दीपावली शिवाजी तालाब पर तहसील प्रशासन द्वारा मनाई गई।


रंगोली कार्यक्रम में लिटील एंगल एकेडमी का प्रथम स्थान।
रंगोली कार्यक्रम में दर्जनों विद्यालय के बच्चियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें स्थानीय नगर के प्राइवेट स्कूल लिटील एंगल एकेडमी के प्रबंधक राजेश कुमार के दिशानिर्देश में शिक्षिका चांदनी मैडम के देख रेख में बच्चियों ने प्रथम स्थान लाया. जैसे क्लास 7 की महविश खान,सहित बेटियों ने रंगोली बनाने में अहम भूमिका रही।
द्वितीय स्थान कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुद्धी की शिक्षिका मैडम आराधना के साथ उनके पढ़ने वाली बच्चियों को मिला।
वही तीसरा स्थान सोनांचल स्कूल के बच्चियों ने लाई।

इस आयोजन में मुख्यरूप से नायब तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार,ओमप्रकाश सिंह, डॉ मुस्कान रहें,वही देव दीपावली कार्यक्रम आयोजन अध्यक्ष अरुण कनौजिया रहें वही लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में लेखपाल मौजूद रहें।वही नगर के रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता,जेबीए अध्यक्ष पंकज जायसवाल,दीपक शाह,पूर्व चेयरमैन कमल कुमार कानू,दिनेश आढ़ती,डॉ मिथिलेश,इरफान खिलाड़ी,दशरथ घसिया,संजय जायसवाल,आनन्द द्विवेदी,पी के विश्वास,नीरज जायसवाल सहित क्षत्रपति शिवाजी समिति के सभी पदाधिकारीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

सुरक्षा की दृष्टि से एडिश्नल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह,उप निरीक्षकगण सहित पुलिस व पीएसी के जवान मौके पर मुस्तैद दिखे।संचालन एडो0 रामपाल जौहरी व अविनाश कुमार वाह वाह ने किया।
