क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)


ईसाई धर्म के लोगों ने वार्षिक पल्ली प्रवचन कर भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाला।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) रविवार को स्थानीय नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कृपाओं की माता चर्च में चल रहे तीन दिवसीय आध्यात्मिक करिश्माई साधना व वार्षिक पल्ली भव्य शोभायात्रा यात्रा के साथ रविवार को सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा फादर टाइट्स लोबो की अगुवाई में निकली।

अध्यात्मिक सत्संग साधना का संचालन फादर विपिन, अनिल, लिमा रोस के द्वारा किया गया।
कृपाओं की माता चर्च दुद्धी रोमन कैथोलिक ईसाई समुदाय के लिए प्रांतीय तीर्थ स्थल घोषित है। जो मां मरियम को समर्पित है।

यहां पर विभिन्न स्थानों से लोग आकर माता मरियम का दर्शन करते हैं। रविवार को माता को पालकी में सजा कर शोभायात्रा निकाली गई।

जिसमें तीर्थयात्रियों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा माता चर्च से रेलवे स्टेशन रोड से कलकलीबहरा, रामनगर, म्योरपुर बस स्टैंड होते बढ़नीनाला होकर पुन: चर्च पहुंच कर शोभायात्रा समाप्त हो गई। मुख्य इलाहाबाद धर्मप्रांत के प्रशासक फादर डॉ लुईस मसकरेहन्स ने कार्यक्रम को संपन्न कराई। मुख्य रूप से अध्यक्ष मनोज मिन्स, फादर वलेरियन डिसूजा, अनूप मसीह, पवन मसीह,सोनू मसीह आदि सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर राय,श्याम जी सिंह यादव सहित पीएसी बल भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।
