क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

घर में विषाक्त पदार्थ सेवन से महिला की मौत।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)स्थानीय थाना क्षेत्र के कटौंधी बिछीडंडी टोला में शुक्रवार अपराह्न एक महिला ने घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता देवी (40) पत्नी इकबाल निवासी कटौंधी बिछीडंडी टोला ने शुक्रवार अपराह्न लगभग तीन बजे घर में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला का मायका भी उसी गांव में है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष को सूचना दी कि सुनीता की तबियत अचानक बिगड़ रही है।
सूचना मिलते ही पति इकबाल मौके पर पहुंचा, जहां उसे पता चला कि सुनीता ने जहर खा लिया है। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाई, लेकिन देरी होने पर निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ सुनील कुमार द्वारा उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई।
महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।
बताया गया कि मृतका सुनीता की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। उसके दो अविवाहित पुत्र हैं।