क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुम्हान में सड़क में महिला घायल, सीएचसी दुद्धी में भर्ती।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)थाना क्षेत्र के दुम्हान घाटप्यारी टोला में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सड़क हादसे हो गया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलापति (45) पत्नी श्रीराम निवासी दुम्हान, शाम को अपने खेत में गाय को बांधकर लौट रही थीं। इसी बीच सड़क पार करते समय उनके घर के पास से गुजर रहे बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी।महिला के पति श्रीराम ने बताया गया कि महिला हादसे के बाद कुछ दूर जा गिरीं और घायल हो गईं।
घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।