Crime Journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि

पाक युद्ध में शामिल रहे सेवानिवृत्त कर्नल विजय सिंह का हृदय गति रुकने से निधन।

कुड़वार में गोमती नदी के घाट पर आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार!

सुल्तानपुर – धनपतगंज क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी सेवानिवृत्त कर्नल विजय सिंह का 83 वर्ष की आयु में बुधवार को कमांड हास्पिटल लखनऊ में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे भारत पाक युद्ध में शामिल रहे। साथ ही साथ श्रीलंका भेजी कर्नल विजय सिंह गई भारतीय शांति सेना बटालियन का भी नेतृत्व किया था। गांव के परिवेश में बढ़े और पढ़े विजय सिंह किसान परिवार से रहे। इनके पिता सत्यनारायण सिंह किसान थे। पढ़ाई के बाद विजय सिंह ने भारतीय सेना को चुना और सेना में इनको पहला कमीशन लेफ्टिनेंट का मिला और बाद में कर्नल पद पर भी रहकर भारतीय सेना में सेवा की। इनके बड़े पुत्र संजय सिंह ग्रुप कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं। संजय की पत्नी अंजली सिंह मौजूदा समय में ब्रिगेडियर के पद पर हैं। दूसरे पुत्र दिग्विजय सिंह आर्म कोड में कर्नल हैं। विजय सिंह ने सन् 1971 में भारत पाक-युद्ध में पराक्रम दिखाया था। उसके बाद 1987 में श्रीलंका भेजी गई भारतीय शांति सेना बटालियन का नेतृत्व भी कर चुके थे।सेवानिवृत्त के बाद गांव फत्तेपुर आ गए और क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित कर सेना में भेजा।