1 min read

सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी में मिशन शक्ति 5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी में मिशन शक्ति 5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी स्वतंत्र सिंह तथा महिला थानाध्यक्ष दुद्धी सन्तु सरोज ने छात्राओं, महिलाओं और उपस्थित नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी सेवाओं की महत्ता को विस्तारपूर्वक बताते हुए लोगों को उपयोग संबंधी जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से बचाव हेतु 1930 हेल्पलाइन की जानकारी, महिला संबंधी कानूनों की रूपरेखा और उत्पीड़न की स्थिति में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए महिला सुरक्षा पर अपने विचार साझा किए और जागरूकता बढ़ाने की शपथ ली।