क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)
बकरी चराने गई किशोरी को अज्ञात विषैले जंतु ने डसा।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बीडर गांव में बकरी चराने गई एक किशोरी को अज्ञात विषैले जंतु ने डस लिया। घटना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार कुमारी अमृता (18) पुत्री राजेंद्र निवासी बीडर बकरी चराने अपने घर के पास खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक अज्ञात विषैले जंतु ने उनके बाएं पैर में काट लिया। डसने के बाद पीड़िता दर्द से कराह उठी। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।
