दुद्धी नगर पंचायत में विलय होने वाली प्रस्तावित आवादी वाली क्षेत्रों को पड़ौसी गांव का परिसीमन जारी-तहसीलदार दुद्धी
क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुद्धी नगर पंचायत में विलय होने वाली प्रस्तावित आवादी वाली क्षेत्रों के पड़ौसी गांव का परिसीमन जारी-तहसीलदार दुद्धी
60 से 70% वाली आवादी वाली क्षेत्रों को लेकर विलय किया जायेगा-तहसीलदार दुद्धी।
दुद्धी/सोनभद्र।कुछ महीने पहले दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा बैठक में परिसीमन के लिए प्रस्ताव किया था की पड़ौसी गांवों को नगर पंचायत में मिलाया जाए।

इस सम्बंध में सम्बंधित अधिकारी संज्ञान में लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दुद्धी नगर पंचायत के सटे पड़ौसी गांव जो घनी आवादी वाली क्षेत्र हैं उसको नगर पंचायत में मिलाया जा रहा हैं।प्रशासनिक अमला में जैसे दुद्धी तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा नगर पंचायत से सटे पड़ौसी गांवों को सर्वे कर दुद्धी नगर पंचायत में परिसीमन कर साटा जा रहा हैं।

इस सम्बंध में दुद्धी तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत से सटे हुए गांवो का जो घनी आवादी क्षेत्र हैं जैसे 60 से 70% वाली उन्ही क्षेत्रों को सर्वे कर परिसीमन किया जा रहा हैं।टोटल 6 गांव हैं जैसे बिडर,डुमरडीहा,धनौरा,खजूरी,जाबर,मल्देवा आदि गांव हैं, दुद्धी तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता ने बताया कि इस काम को अंजाम देने के लिए क्षेत्रीय लेखपालों का टीम बनी हुई हैं जैसे टीम में महेंद्र यादव,मुकेश गुप्ता,सन्तोष यादव,सन्तोष सिंह,अरुण कनौजिया, प्रवीण सिंह आदि लोग टीम में सामिल हैं।
