Crime Journalist (सम्पादक – सेराज खान)
ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि
खाद्य सुरक्षा अधिकारी का तबादला!
व्यापारियों से अवैध वसूली के लगे थे आरोप!
सुल्तानपुर – लम्भुआ के खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल और कार्यालय कर्मचारी बसंत वर्मा का स्थानांतरण कर दिया गया है। दोनों पर व्यापारियों से अवैध वसूली के आरोप लग रहे थे।
व्यापारी नेता रविंद्र त्रिपाठी ने उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र सौंपे थे। उन्होंने अधिकारी हीरालाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सैंपल लेने के नाम पर व्यापारियों से वसूली का आरोप था।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता मनोज शर्मा ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पंचायती राज मंत्री और पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को पत्र लिखा था। लगातार शिकायतों के बाद दोनों का स्थानांतरण किया गया। सूत्रों की माने तो दोनों का तबादला शिकायत से ही किया गया है।