हाथीनाला में खूंटी पर बैठे विषैले सर्प ने वृद्ध महिला को काटा ,मौत ,परिजनों में कोहराम

क्राइम जर्नलिस्ट/ सम्पादक – सेराज खान

हाथीनाला में खूंटी पर बैठे विषैले सर्प ने वृद्ध महिला को काटा ,मौत ,परिजनों में कोहराम।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –हाथीनाला थाना क्षेत्र के ग्राम डाला पिपर निवासी 60 वर्षीय वृद्धा फूलकुंअर देवी की रविवार रात करीब 8 बजे विषैले सर्प के काटने से मौत हो गई। भोजन पकाने के लिए खूंटी से झोला उतार रही महिला को पहले से छिपे सर्प ने हाथ पर काट लिया।
परिजनों के अनुसार, फूलकुंअर देवी रविवार रात भोजन बनाने हेतु खूंटी पर लटकाए झोले से आटा निकाल रही थीं। तभी खूंटी पर बैठे अज्ञात विषैले सर्प ने उनको दाहिने हाथ पर काट लिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पति जीतलाल दौड़े, लेकिन तब तक सर्प आंखों से ओझल हो चुका था।
जीतलाल ने बताया कि सांप के काटने के आधे घंटे बाद ही मेरी पत्नी की सांसें थम गईं। शरीर में तेजी से विष फैल गया।परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह घटना की सूचना थाना हाथीनाला पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया गया और शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतिका के तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं, जिसमें एक पुत्र अविवाहित है।
वृद्ध महिला के मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है ।