दुद्धी को जिला बनाओ की मांग को लेकर संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी को जिला बनाओ की मांग को लेकर संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।”दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओ चुनावी वादा पूरा करो ” के बैनर तले दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार पर चुनावी वादे न निभाने का आरोप लगाया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वचन दिया था। उन्होंने मांग की कि इस वादे को पूरा कर दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित किया जाए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। पूरा क्षेत्र विकास की राह देख रहा है लेकिन विकास की राह कहीं बहुत दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों के हाथों में काम नहीं बेरोजगार होकर घूम रहे हैं।
पदाधिकारियों का कहना था कि दुद्धी पिछले कई दशकों से जिला बनाने की मांग कर रहा है और सभी मानदंड पूरे करता है। इसके बावजूद भारी राजस्व देने वाले इस क्षेत्र को जिला का दर्जा नहीं मिला। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा,जितेंद्र श्रीवास्तव,विष्णुकांत तिवारी ,वरुणोदय जौहरी जय प्रकाश अग्रहरि,,श्रीचंद ,अमरावती देवी,वीरेंद्र कुमार ,आदर्श कुमार ,राकेश अग्रहरि ,राजेंद्र चंद्रवंशी ,जीवनराम चंद्रवंशी,अभिनव जायसवाल सहित काफी संख्या में संघर्ष समिति के लोग व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।