सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से चोरी, दो लाख नकद व जेवरात चोरी कर ले गए चोर

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से चोरी, दो लाख नकद व जेवरात चोरी कर ले गए चोर।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में सेंधमारी कर करीब दो लाख रुपये नकद तथा लाखों रुपये के आभूषण व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिलने पर पूरा क्षेत्र दहल उठा।

पुलिस के अनुसार, चक चपकी निवासी मगन राम तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक के परिजन गुरुवार रात सोए हुए थे। अज्ञात चोर घर के पीछे वाली खिड़की की सरिया तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर लगभग दो लाख नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं चोरी कर फरार हो गए। सुबह उठने पर परिवार ने कमरे में बिखरी हुई चीजें और टूटा हुआ ताला देखकर चोरी की सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर थाना प्रभारी मक्खन लाल अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि संदिग्धों की तलाश और घटना के खुलासे के लिए पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा और चोरी गई संपत्ति बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़ित परिवार ने भी पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरी का खुलासा करने और सामान की बरामदगी की मांग किया है। मामले की छानबीन जारी है।