योग स्वस्थ जीवन की संपूर्ण पद्धति : डॉ० मिथलेश कुमार

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

योग स्वस्थ जीवन की संपूर्ण पद्धति : डॉ० मिथलेश कुमार।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दुद्धी स्थित नोवा हॉस्पिटल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए तथा योग के महत्व और स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नोवा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ० मिथलेश कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।
डॉ० मिथलेश कुमार ने लोगों से योग को अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को योग के प्रति जागरूक रहने एवं नियमित अभ्यास करने का संदेश दिया गया। इस दौरान इनरव्हील क्लब दुद्धी के अध्यक्ष लीना जायसवाल, वंदना जायसवाल, राखी जायसवाल, लता गुप्ता, तारा जायसवाल, माधवी जायसवाल, पतंजलि परिवार से योगगुरु वीरेंद्र चौधरी, अपने टीम के साथ व नोवा हॉस्पिटल के स्टाफ में साहनी के शायक, अर्चना, शीला, अर्पणा, नाजवीन, सोन कुंवर, प्रीति, अलकमा, नीरज कुमार, निशांत, आलोक, चंदन, गोपाल आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे ।