क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

रेशम विभाग द्वारा जागरूकता का एक दिवसीय कार्यक्रम राजकीय रेशम फार्म देवरी/काचन में आयोजित किया गया।
दुद्धी/सोनभद्र।केन्द्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार एवं रेशम विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे कार्यक्रम “मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0” के अन्तर्गत केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान पिस्का नगड़ी,रांची के वैज्ञानिक डी.,डॉ हरेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को तसर रेशम जागरूकता का एक दिवसीय कार्यक्रम राजकीय रेशम फार्म देवरी/काचन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री मान सिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का स्वागत एवं संचालन सहायक निदेशक रेशम सोनभद्र श्री नागेन्द्र राम जी द्वारा किया गया। सभी कृषकों को विभागीय सहायता योजना, सहकारी समिति के माध्यम से रेशम से आय अर्जित करने , रेशम के साथ अन्य बहुउद्देशीय कार्यों से होने वाले आय से भी अवगत कराया गया। वर्तमान वर्ष में रेशम विकास विभाग द्वारा लागू न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कृषकों को अवगत कराया गया। विगत वर्ष 2025-26 में अधिक कोया उत्पादन करने वाले कृषक श्री अनिल कुमार पुत्र कमला प्रसाद को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ हरेन्द्र यादव द्वारा चाकी कीटपालन का महत्व, चौकी प्लॉट की तैयारी एवं सावधानी के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। सभी वक्ताओं द्वारा वैज्ञानिक तकनीकी अपनाकर कीटपालन करने पर जोर दिया गया। श्री पंकज कुमार सहायक रेशम विकास अधिकारी सोनभद्र द्वारा प्रौढ़ कीटपालन, कीट स्थानांतरण, कीटपालन के दौरान जीवन सुधा, एल.एस.एम. और चूना – ब्लीचिंग के छिड़काव एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
