क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

नवरात्र के पहला दिन डुमरडीहा गांव में निकाली गई कलश यात्रा,मिशन शक्ति के तहत महिला थाना अध्यक्ष ने साझा की सुरक्षा का ज्ञान।

दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरडीहा में नवरात्र के पहला दिन सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कलश यात्रा निकाली जिसमें श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर भव्य तरह से कलश यात्रा को सफल बनाया।

वही सुरक्षा की दृष्टिगत दुद्धी महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संतु सरोज अपने हमराहियों के साथ पहुंच कर मौजूद महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत सुरक्षा की पाठ पढ़ाई जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर महिलाओं को ज्ञान की बाते साझा की,इस दौरान मौके पर महिला कांस्टेबल व महिला पीआरडी मौजूद रही।