क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी में रक्षाबंधन त्योहार से पूर्व फूड विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। रक्षाबंधन त्योहार से एक दिन पूर्व गुरुवार को राजस्व और फूड विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे की तीन मिठाई की दुकानों से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा गया। नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और फूड इंस्पेक्टर कीर्ति आनंद ने संयुक्त रूप से तीनों दुकानों से अलग अलग प्रकार की मिठाइयों के नमूने लिए। सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।
इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ जायसवाल और सचिव जशवंत मौर्य ने अधिकारियों से वार्ता कर बताया कि रक्षाबंधन पर दुकानों में भारी भीड़ रहती है और त्योहार से एक दिन पूर्व अचानक हुई जांच से क्रेता‑विक्रेता दोनों पर असर पड़ता है। उन्होंने अनुरोध किया कि ऐसी जांचें त्योहारों की मांग और व्यापारियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से की जाएँ। अधिकारियों ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
