दुद्धी में रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक़, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी में रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक़, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को कस्बे के बाजारों में जबरदस्त चहल पहल देखने को मिली। शुक्रवार को मनाए जाने वाले त्योहार को लेकर लोगों ने जमकर राखियों और मिठाइयों की खरीदारी की।

त्योहार के मद्देनजर कस्बे के बस स्टैंड, संकटमोचन मंदिर तिराहा, अमवार मोड तिराहा सहित पूरे बाजारों में रंग बिरंगी और भव्य राखियों की दुकानें सजी रहीं, जहां दिनभर खरीदारों का तांता लगा रहा।मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार क्षेत्र में चक्रमण करता रहा।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी और प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह खुद मुस्तैद रहे और पूरे नगर क्षेत्र पर पैनी नजर बनाए रखी।

महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज और एस आई सुभाष चंद्र पाण्डे सहित अपने महिला कांस्टेबल के साथ जगह जगह भीड़ भाड़ वाली जगहों पर चक्रमण करती रही।