दुद्धी टीसीडी मैदान पर रोमांचक फाइनल,बभनी बनी चैंपियन, थ्री स्टार रही उपविजेता

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी टीसीडी मैदान पर रोमांचक फाइनल,बभनी बनी चैंपियन, थ्री स्टार रही उपविजेता।

दुद्धी सोनभद्र।प्रमोद कुमार। स्थानीय टीसीडी (टाउन क्लब) मैदान पर सोमवार को संपन्न समर कप कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला टीसीसी जौराही बभनी ने थ्री स्टार दुद्धी को 58 रनों से हराकर जीता।

मैच की बात करें तो टीसीसी बभनी ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 131 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। थ्री स्टार दुद्धी की टीम ने जब लक्ष्य का पीछा किया तो 9 ओवर और 5 गेंदों पर सभी बल्लेबाज आउट होकर टीम 73 रन पर ही सिमट गई और उपविजेता बन गई। बभनी की जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाज़ों की संतुलित टीम प्रदर्शन प्रमुख रहा।
कार्यक्रम के आयोजन समितियों में समर कप कैनवस क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अमर सिंह व सचिव अनुराग चौरसिया शामिल रहे। संचालन सुमित सोनी, सुनील कुमार जायसवाल व अविनाश गुप्ता ने किया।
टूर्नामेंट के निर्णायक दिन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर शिवम पांडे मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से युवा शक्ति न केवल शारीरिक रूप से मजबूत होती है बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत जारी रखने और अपने खेल को और निखारने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने ने कहा कि हमारे क्षेत्र के युवा प्रतिभाशाली हैं, ऐसे आयोजन उन्हें बेहतर मंच देते हैं। स्थानीय प्रशासन और प्रायोजकों को चाहिए कि वे खेलों के लिये और संसाधन उपलब्ध कराएं ताकि प्रतिभा को उड़ान मिल सके।
विजेता टीम टीसीसी जौराही बभनी को 25,000 नकद तथा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता थ्री स्टार दुद्धी को 15,000 नकद और शील्ड प्रदान की गई। साथ ही खिलाड़ियों को व्यक्तिगत तौर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत भी किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत व सचिव अनुराग चौरसिया ने अंत में सभी आगंतुकों, खिलाड़ियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे और आयोजन करने का आश्वासन दिया।