महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज मिशन शक्ति के तहत कॉलेज में बालिकाओं  को सुरक्षा की पाठ पढ़ाई

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज मिशन शक्ति के तहत कॉलेज में बालिकाओं को सुरक्षा की पाठ पढ़ाई।

दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सुरक्षा की पाठ पढ़ाई जैसे हेल्फ डेस्क के बारे में किसी विषम परिस्थितियों में अपने आपको किस तरह पुलिस से सहयोग लेकर अपने आपको सुरक्षा कर कर सकती हैं इन सभी के बारे में जानकारियां दी।

संतु सरोज ने यह भी जानकारियां दी जैसे महिला हेल्फ लाइन 1090 पर डायल कर पुलिस की सहायता ले सकती हैं

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को प्रभावी सुरक्षा प्रदान करने के लिए

संस्थागत, कानूनी और सामाजिक स्तर पर कई ठोस कदम उठाए जाते है।

बालिकाओं को निम्नलिखित प्रमुख तरीकों से सुरक्षा और सहायता इस कदर हैं
  • महिला हेल्प डेस्क और पुलिस सहायता:

    प्रत्येक थाने में महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों के लिए विशेष महिला हेल्प डेस्क हैं जहाँ महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं।स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के लिए नियमित गश्त की व्यवस्था हैं।आपातकालीन स्थिति के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181और आपातकालीन सेवा 112 हैं स्कूलों और कॉलेजों में कार्यशालाएं आयोजित कर बालिकाओं को शारीरिक रूप से सक्षम और आत्मविश्वासी बनाने के लिए सेल्फ-डिफेंस हैं