क्राइम जर्नलिस्ट/संपादक – सेराज खान

15वां अंतर्राज्यीय कैनवश क्रिकेट टूर्नामेंट “समर कप” का भव्य उद्घाटन, उद्घाटन मैच में स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया को हराया।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। स्थानीय टाउन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रविवार को 15वां अंतर्राज्यीय कैनवश क्रिकेट टूर्नामेंट “समर कप” का भव्य उद्घाटन टाउन क्लब मैदान पर हुआ। उद्घाटन मैच स्वास्थ्य विभाग और मीडिया टीम के बीच खेला गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने मात्र 6 ओवर में 4 विकेट पर जीत दर्ज की। मीडिया टीम 10 ओवर में ऑल-आउट होकर 65 रन पर ही सिमट गई।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरीराम चेरो उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत दुद्धी के अध्यक्ष कमलेश मोहन ने की जबकि संरक्षक सुमित सोनी थे। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
उद्घाटन सत्र में हरीराम चेरो ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बालसहित क्षेत्र के लिए सौभाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत और अनुशासन की अपील करते हुए कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने आयोजकों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है और खिलाड़ियों को खेल के प्रति सजग एवं समर्पित रहना चाहिए।नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने आश्वासन दिया कि खेल मैदानों का व्यावसायिकीकरण नहीं होने दिया जाएगा और इन्हें जनता के लिए खुला रखा जाएगा।
अंत में कमल कुमार कानू ने खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र अग्रहरि, दीपक शाह, मुहम्मद जबी खान, जुबैर आलम, प्रेमनारायण सिंह, धमेन्द्र सिंह, विक्रमजीत सिंह, मनोज सिंह और जितेन्द्र सिंह मौजूद थे। टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अजीत सिंह और सचिव अनुराग चौरसिया ने आगंतुकों व खिलाड़ियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन इरफान खान ने किया।
