दुद्धी/शासन के मंशानुरूप शनिवार को तहसील सभागार तहसील दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी निखिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित 31 जनशिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमें त्वरित एक मामले का निस्तारण किया गया वहीं शेष मामले को तय समय में निस्तारित करने का निर्देश उपजिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक राजेश राय,हर्ष पांडेय तहसीलदार अंजनी गुप्ता,बीडीओ राम विशाल चौरसिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

