क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

नहीं रहें अमजद अलि खान 75 वर्ष की अवस्था में निधन,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पर पौत्र रहें अमजद,चाहने वालों की लगी रही भीड़।
दुद्धी/सोनभद्र। बुधवार की सुबह स्थानीय नगर में निवास करने वाले मुंसिफ कोर्ट के सामने तालाब रोड के निकट अमजद अलि खान साहब का 75 वर्ष की अवस्था में आज सुबह लगभग 9:30 बजें दिन में मौत हो गई।पेशे से तहसील गेट के ठीक सामने जनरल स्टोर किराने की दुकान अपना कटरा रहा अमजद साहब का।
मृतक आलिजनाब अमजद अलि खान साहब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से विलांग करते रहे इनके पर दादा स्व0 सु मुक्खन अलि खान देश की आजादी में अहम भूमिका निभाए थे।स्व0 सुक्खा अलि के नाम से विधायक कोटे से दुद्धी कब्रिस्तान के पास सरकार द्वारा एक गेट भी बनवाया गया हैं।
आलिजनाब अमजद अलि खान साहब दिसम्बर में अपने सभी दुनियाबी कामों से फ्रजो को अदा कर अपने जीवन साथी मियां बीबी दोनों लोग अपने मादरे वतन हिंदुस्तान की सरजमीने पाक से मक्का मदीना की पाक जमी पर हज उमरा के लिए दिसंबर में गए हुए थे उमरा कर के लौटे हुए थे जीवन अच्छा खासा अपनो के बीच गुजर रही थी लगभग सप्ताह दिनों से अचानक ब्रेन हैमरेज होने के कारण अस्वस्थ हो गए जबकि परिजनों के द्वारा बनारस बीएचयू में इलाज करवाया जा रहा था,शायद कुदरत का यही मंजूरी रहा होगा आज सुबह अमजद अलि खान साहब अपने पैतृक निवास स्थान पर अंतिम सांस लिया और दुनियांवालों को अलविदा कह गए।
अमजद अलि खान साहब के निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं जैसे ही मौत की खबर फैली तो कस्बा सहित क्षेत्रवासियों में गम की लहर हो गई।चाहने वालों की निवास स्थान पर देखने वालों का तांता लग गई मृतक के बड़े पुत्र हसीब खान व जलालुद्दीन खान साहब ने बताया कि आज शाम मगरिब की नमाज़ के बाद दुद्धी की स्थानीय कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज़ के बाद दफ़न किया जाएगा।
