विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर पलामू झारखण्ड सांसद बी डी राम से दुद्धी का प्रतिनिधि मण्डल मिला

क्राइम जर्नलिस्ट/ सम्पादक – सेराज खान

विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर पलामू झारखण्ड सांसद बी डी राम से दुद्धी का प्रतिनिधि मण्डल मिला।

दुद्धी (सोनभद्र)।प्रमोद कुमार – आदिवासी व औद्योगिक बाहुल्य क्षेत्र तथा सर्वाधिक राजस्व देने वाला दुद्धीनगर रेलवे स्टेशन, जो चार प्रांतों से घिरा है, से हजारों यात्री दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, मुंबई व अहमदाबाद जाते हैं। सरकारी-अर्द्धसरकारी संस्थाओं के कर्मचारियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पलामू (झारखंड) सांसद विष्णु दयाल राम उर्फ बी.डी. राम से विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार गुप्ता (सचिव), भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल दुद्धी संयोजक जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, अधिवक्ता प्रदीप सिंह व राजीव रंजन आदि शामिल थे।

उन्होंने सांसद के निज निवास डालटनगंज (झारखंड) में शिष्टाचार भेंट कर रांची-दिल्ली राजधानी (12453/12454), स्वर्ण जयंती (12873/12874), हावड़ा-भोपाल (13025/13026), त्रिवेणी (14369/14370), धनबाद-मुंबई LTT (13379/13380), कोलकाता-मदार वाया अजमेर (19607/19608), कोलकाता-अहमदाबाद (19413/19414) सहित अन्य प्रस्तावित ट्रेनों के दुद्धी स्टेशन पर ठहराव की मांग रखी।
सांसद बी.डी. राम ने प्रतिनिधिमंडल की जनहित मांग पर तत्काल रेल मंत्रालय से दूरभाष पर बात की और इसे पटल पर रखने का आश्वासन दिया।