1 min read

दुध्दी विधायक विजय सिंह गोड़ की मृत्यु पर एआईपीएफ ने जताया गहरा शोक

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुध्दी विधायक विजय सिंह गोड़ की मृत्यु पर एआईपीएफ ने जताया गहरा शोक।

दुद्धी/म्योरपुर-सोनभद्र। 8 जनवरी 2026 दुद्धी के विधायक और आदिवासियों के नेता विजय सिंह गोंड की लंबी बीमारी के बाद हुई मृत्यु पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे समाज की अपूरणीय क्षति बताया है। गांधीवादी मूल्यों से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले विजय सिंह गोंड आठ बार दुद्धी से विधायक निर्वाचित हुए और वह उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे हैं। वह सोनभद्र जिले में आदिवासी अधिकारों की आवाज उठाते रहे हैं। दुद्धी और ओबरा विधानसभा सीटों को आदिवासियों के लिए आरक्षित कराने का आंदोलन उन्होंने ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के साथ मिलकर संचालित किया था। जिसमें कामयाबी भी प्राप्त हुई थी। एक ऐसे समय में जब भाजपा सरकार आदिवासी अधिकारों और पहचान पर चौतरफा हमला कर रही है, उनका निधन आदिवासी समाज का गहरा नुकसान है।

कृपाशंकर पनिका
जिला संयोजक
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट।