सावित्री बाई फूले ने नारी उत्थान के लिए सराहनीय कार्य जीवन में की थी-जुबेर आलम
क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

कल्पना इण्टर कॉलेज बघाडू में सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई।
सावित्री बाई फूले ने नारी उत्थान के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य अपने जीवन में की थी-जुबेर आलम
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)शनिवार को कल्पना इंटर कॉलेज बघाडू में सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई,3 जनवरी 1831 को सावित्री बाई फुले की जन्म हुई थी महाराष्ट्र के पुणे में, उनके पति ज्योति राव भी एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, सावित्री बाई फूले ने नारी उत्थान के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य अपने जीवन में किए थे ,हिंदुस्तान के इतिहास में नारियों के लिए सर्वप्रथम बालिका विद्यालय खोलने का गौरव प्राप्त हुआ है ,दलित परिवार में जन्मे इस वीरांगना ने सतीप्रथा जैसे कुरीतियों को समाज से बाहर किया।

विधवा विवाह को प्रोत्साहन दिया तथा विशेष रूप से महिलाओं बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया,यह प्रथम महिला शिक्षक के रूप में भी जाना जाता है,उपरोक्त बातें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य बाघडू जुबेर आलम ने अपने उद्बोधन में कहा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कल्पना विद्यालय के प्रबंधक श्याम कुमार गौतम, बनवासी सेवा आश्रम के सामाजिक कार्यकर्ता इंद्र देव कुशवाहा भाई जी ,वर्मा जी जो अपना सेवा संस्था चलाते हैं इसके अतिरिक्त बड़े संख्या में महिलाएं ,छात्र-छात्राए उपस्थिति रही, कार्यक्रम का संचालन हिण्डालको जनसेवा ट्रस्ट के ऑर्डिनेटर वरिष्ठ समाजसेवी हरिहर यादव ने किया।
