1 min read
खजूरी गांव में मजदूरी करने गई महिला को विषैले जंतु ने काटा, इलाज जारी
क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

खजूरी गांव में मजदूरी करने गई महिला को विषैले जंतु ने काटा, इलाज जारी।
दुद्धीसोनभद्र।(प्रमोद कुमार)मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे खजूरी गांव में मजदूरी करने गई एक महिला को अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा वार्ड नंबर 3 दुद्धी निवासी 35 वर्षीय विमला देवी पत्नी पप्पू भारती मंगलवार को खजूरी गांव में धान के खेत में बोझा ढोने का कार्य कर रही थीं। बताया गया कि बोझा रखकर लौटते समय किसी विषैले जंतु ने उनके दाहिने पैर में काट लिया।
अचानक पैर में जलन और दर्द महसूस होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीणों की मदद से विमला देवी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
