नाली साफ करते समय महिला को सर्प ने काटा, दुद्धी सीएचसी में भर्ती
क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

नाली साफ करते समय महिला को सर्प ने काटा, दुद्धी सीएचसी में भर्ती।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गांव में बृहस्पतिवार की सुबह नाली साफ करते समय एक महिला को विषैले सर्प ने काट लिया। परिजनों ने तुरंत उसे दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घिवही निवासी सीता देवी (30), पत्नी ओमप्रकाश, सुबह अपने घर के पास बर्तन धो रही थीं। इस दौरान नाली जाम हो जाने पर उन्होंने उसे डंटे से साफ करना शुरू किया। तभी नाली से अचानक एक सर्प निकल आया और उसने उनके दाहिने हाथ पर काट लिया।
घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। परिजन तत्काल निजी वाहन से सीता देवी को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
