पेड़ों की अवैध कटान को लेकर विवाद,तीन के खिलाफ केस दर्ज
Crime Journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि
पेड़ों की अवैध कटान को लेकर विवाद,तीन के खिलाफ केस दर्ज!
सुलतानपुर – बल्दीराय थाना क्षेत्र के हैधनाकला मजरे चकटेरी गांव में अनुराग दुबे के घर के पीछे लगे पेड़ों को काटे जाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनुराग दूबे पुत्र ओम नारायण दूबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पिता और बड़े भाई झारखंड गए हुए थे,जिसका फायदा उठाते हुए दिनेश दुबे उनके पुत्र राजकुमार उर्फ राजू और शुभम दूबे ने घर के पीछे स्थित इमली करवंद और नीम के पेड़ काटकर गिरा दिए।शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागा और थाने में शिकायत दर्ज कराई।मामले में पंजीकृत किया है।थानाध्यक्ष बल्दीराय नारद मुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राजदेव यादव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और सत्यता मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
