क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

सोनभद्र में राज्य मंत्री संजीव गोंड के वाहन का ओवरटेक कर कुछ लोगों ने किया हमला
सोनभद्र।स्थानीय जिले के उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के वाहन पर बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने हमला कर दिया।वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे।
मनबढ़ों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। शीशा और बोनट पर मुक्के से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ नंबर की एक कार को कब्जे में लिया है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे। लोढ़ी में टोल प्लाजा पार करने के बाद लखनऊ नंबर की एक कार उनके पीछे लग गई। रास्ते में कई जगह ओवरटेक कर उनके वाहन को रोकने का प्रयास किया।
वही जनपद सोनभद्र के चोपन पुल से पहले कार सवार रुके। एस्कार्ट के आगे निकलने के बाद ब्रेकर पर जैसे ही मंत्री के वाहन रॉबर्ट्सगंज से डाला लौटते समय चोपन पुल के पास हुई घटना, मुकदमा दर्ज जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी ने तहरीर दी है। मामले में एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। रणधीर मिश्रा, सीओ सिटी।
वही जैसे ही गाड़ी की गति धीमी हुई तो शरारती किस्म के लोग सामने आ गए। वाहन को रोकने की कोशिश करते हुए बोनट और शीशे पर मुक्का मारने लगे। उनकी मंशा भांपते हुए चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया।
सोन नदी पुल पार करते ही बैरियर पर वाहन रोककर मंत्री जी ने इस बात को लेकर पुलिस को घटना की सूचना तत्काल चोपन थाने को दी।वही चोपन पुलिस एक्शन में दिखी एसओ कुमुद शेखर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब कार सवार वाहन छोड़कर भाग गए थे। कार दुद्धी के ग्राम धनौरा निवासी अंकित मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा की बताई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।वही दुद्धी के कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद ने बताया कि इस बात को लेकर चोपन थाने से मोबाईल के जरिए सूचना मिली हैं इस बात को लेकर जांच की जा रही हैं।
