1 min read

धीचोरवा गांव में महिला को अज्ञात सर्प ने डसा, सीएचसी दुद्धी में चल रहा उपचार

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

धीचोरवा गांव में महिला को अज्ञात सर्प ने डसा, सीएचसी दुद्धी में चल रहा उपचार।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) विंढमगंज थाना क्षेत्र के धीचोरवा गांव में बुधवार की शाम एक बालिका को अज्ञात सर्प ने काट लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय शिवकुमारी पुत्री विजय कुमार निवासी धीचोरवा,बुधवार देर शाम लगभग 7 बजे घर के बाहर टहल रही थीं, तभी अचानक अज्ञात सर्प ने उनके बाएं पैर पर काट लिया।
परिजनों ने तुरंत निजी साधन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बालिका की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।