1 min read

धनतेरस-दीपावली व छठ पर्व को लेकर व्यापार मंडल के साथ सीओ ने की बैठक

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

धनतेरस-दीपावली व छठ पर्व को लेकर व्यापार मंडल व पुलिस की बैठक सम्पन्न।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनज़र शुक्रवार को पुरानी कोतवाली परिसर में व्यापार मंडल दुद्धी के पदाधिकारियों, स्वर्णकारों और अन्य व्यापारी बंधुओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने की। इसमें प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र देव सिंह सहित सोना-चांदी के दुकानदार और क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।
बैठक में त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच अवश्य करें और आसपास सजगता बनाए रखें। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पर्वों के दौरान बाजार में गश्त और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, सचिव जयवंत सिंह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, गणेश जौहरी सहित काफी संख्या में स्वर्णकार एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।