1 min read

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के उपरांत वृक्षारोपण भी किया गया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इसी क्रम में दुद्धी क्षेत्र के प्रत्येक बूथों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह (बबलू), मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रहरी, मंडल महामंत्री अंशुमान राय, प्रेम नारायण मोनू सिंह, नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, नव नियुक्त मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री विकास मद्धेशिया, राफे खां, संजू तिवारी, मंडल मंत्री धर्मेंद्र पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।