Crime Journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि
लम्पी रोग को लेकर प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह हुए सक्रिय, गौ माताओं के संरक्षण हेतु दिए निर्देश!
सुलतानपुर – उत्तर प्रदेश में पहली बार बड़ी संख्या में बेजुबान गौ माता और नंदी महाराज लम्पी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस गंभीर परिस्थिति में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने सक्रिय पहल करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों से वार्ता की।
इसी क्रम में श्री सिंह ने प्रदेश के पशुधन मंत्री से भी संवाद कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में लम्पी रोग की रोकथाम हेतु वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश प्रभारी ने सभी गौ सेवकों से अपील की है कि वे आगे आकर अपने-अपने क्षेत्र की गौ माता और नंदी महाराज का टीकाकरण सुनिश्चित करवाएँ।
उन्होंने यह भी कहा कि जो गौवंश पहले से लम्पी रोग से ग्रसित हैं, उन्हें तत्काल बुखार की दवा एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराएँ और नजदीकी पशु चिकित्सा विभाग से निरंतर संपर्क बनाए रखें।
सर्वेश कुमार सिंह ने कहा –
“गौ माता और नंदी महाराज हमारी आस्था का प्रतीक हैं। इस संकट की घड़ी में हर गौ सेवक का दायित्व है कि वह आगे आकर इनके जीवन की रक्षा करे। वैक्सीन उपलब्ध है, बस जरूरत है जागरूकता और तत्परता की।”
प्रदेशभर में गौ सेवकों और संगठनों से अनुरोध किया गया है कि वे सरकार व पशु चिकित्सा विभाग के साथ सहयोग कर इस बीमारी पर जल्द नियंत्रण लाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
