कनहर सिंचाई परियोजना को 50 करोड़ रुपए की धनपराशि परियोजना को निर्गत
क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

कनहर सिंचाई परियोजना को 50 करोड़ रुपए की धनपराशि परियोजना को निर्गत।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)लबहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना को शासन ने लंबे इंतजार के बाद कनहर सिंचाई परियोजना के नहर निर्माण के लिए 50 करोड रुपए के धनराशि निर्गत किया है। जिससे लोगों में खुशी की लहर है। मिले धन राशि से परियोजना के नहर निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाएगी। कनहर सिंचाई परियोजना के अवरअभियंता डीके कौशिक ने बताया कि शासन ने नहर निर्माण के लिए 50 करोड़ के धनराशि निर्गत कर सिंचाई परियोजना को दिया है। उन्होंने बताया कि नहर निर्माण के कार्य छिट फुट चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद नहर निर्माण के कार्य में तेजी लाई जाएगी।नहर निर्माण का कार्य लगातार तेजी से चलेगा। धनराशिसमाप्त होने के बाद शान द्वारा फिर धन निर्गत किए जाएंगे और कार्य युद्ध स्तर पर चलता रहेगा ।
