क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

जिला मुख्यालय संवाददाता-एड0 राजेश पाठक

लगातार सोलहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
– हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन
फोटो:

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार सोलहवें दिन शनिवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सावन माह के सोलहवें दिन शनिवार को ऋषिका केसरी, लकी केसरी, मनोज केसरी,अनिता केसरी, दीपक केसरी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी, कालो देवी, हीरा सिंह को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज व शेषनाथ मिश्रा महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।