क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुद्धी में दो पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)स्थानीय डीआर पैलेस के पास शाम साढ़े 4 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में विंध्याचल (29) पुत्र बालेश्वर निवासी बैहराडोल घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ था।
दो बाइक सवार आमने-सामने से टकरा गए, जिसमें एक बाइक पर विंध्याचल का गांव का लड़का था और दूसरी बाइक पर कस्बे के युवक सवार थे। टक्कर के बाद विंध्याचल के गांव के लड़के की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विंध्याचल अपने गांव के लड़के के साथ विवाद सुलझाने गया था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया।
मौजूद लोगों ने घायल युवक विंध्याचल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
समाचार लिखें जाने तक पुलिस में विवाद का मामल दर्ज नहीं किया गया था ।