1 min read

महिला के गुप्तांग में डाला पेट्रोल, ससुरालीजन बने हैवान, खतरे में विवाहिता की जान

Crime Journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर- आकृति अग्रहरि

महिला के गुप्तांग में डाला पेट्रोल, ससुरालीजन बने हैवान, खतरे में विवाहिता की जान!

अनैतिक कृत्यों का विरोध करने पर किया जानलेवा हमला, हालात गंभीर!

गोसाईगंज थाने के भरतीपुर गांव का मामला, थाना प्रभारी क़ो नहीं जानकारी!

सुल्तानपुर – जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से इंसानियत और रिश्ते क़ो शर्मशार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। ससुरालीजनों के काली करतूतों और अनैतिक कृत्यों में दखलंदाजी करना एक विवाहिता के लिए जान का खतरा बन गया है। हैवान बने ससुरालीजनों ने विवाहिता पर जानलेवा हमला कर दिया, लात घूंसों व लोहे के राड से जमकर मारापीटा। इतना ही नहीं उसके गुप्तांग में पेट्रोल डाल दिया गया। चीख पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे तो उसकी जान बची, पीड़िता के मायके वाले उसका इलाज जिला अस्पताल में करवा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस क़ो तहरीर दी है।

मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरतीपुर गांव का हैं। पुलिस क़ो दी गई तहरीर के मुताबिक गांव निवासी फिरोज अहमद पुत्र अंसार अहमद अपने परिवारीजनों के साथ गांजा व स्मैक का अवैध कारोबार करता है। कई महिलाओं से भी अनैतिक कृत्य करवाता है। काले कारोबार में लिप्त पति, सास, ससुर अन्य ससुरालीजनों के कृत्यों का फिरोज की पत्नी साबरीन बानों विरोध करती है। विवाहिता का मुंह बंद करने के लिए आए दिन उक्त ससुरालीजन उसे मारते पीटते हैं। आरोप है कि, 21 अप्रैल की रात करीब नौ बजे पति फिरोज अहमद, ससुर अंसार अहमद, सासु सुफिया, देवर रहमान व देवरानी असगरी ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। लात घूंसों व लोहे की रॉड से जमकर मारापीटा। उसका सिर फट गया, इतने से ससुरालीजनों का क्रोध ठंडा नहीं पड़ा तो महिला के गुप्तांग में पेट्रोल डाल दिया गया। तड़पती महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग भी हैरान हो गए, जब वह बेहोश हो गई तो उसे जिला अस्पताल में छोड़ कर ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस क़ो घटना से अवगत कराया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के चाचा ने पुलिस क़ो तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। इस बावत गोसाईंगंज थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, मुझे घटना की जानकारी नहीं है। फिलहाल उन्होंने मामले क़ो दिखवाने की बात कहीं है।

माँ की चीख से छटपटाते रहे मासूम बच्चे!

सुल्तानपुर – ससुरालीजनों के बर्बरता की शिकार हुई साबरीन की शादी नौ साल पहले फिरोज के साथ हुई थी। उसके तीन मासूम बच्चे हैं। बताया जाता हैं कि फिरोज काफ़ी दिनों से अवैध कारोबार करता हैं। कई महिलाओं से उसके नाजायज सम्बन्ध भी हैं, पति की हरकतों से साबरीन आजिज आ चुकी है। कई बार उस पर जुल्म ढाया गया। नात रिश्तेदारों और गांव वालों ने बीच बचाव कर फिरोज क़ो सुधरने के लिए मौका दिया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। 21 अप्रैल क़ो जब साबरीन पर कहर बरपाया जा रहा था तो उसके मासूम बच्चें माँ की चीख से छटपटा रहे थे, फिर मासूमों के दर्द आह से हैवानों क़ो तरस नहीं आया।