क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)
24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हेतू 5 कुण्डीय यज्ञ भूमि पूजन पर नगवा में सम्पन्न हुआ।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)विकासखंड अंतर्गत ग्राम नगवा के गाँधी मैदान पर होने जा रहे 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हेतू रविवार को भूमि पूजन के पावन अवसर पर ग्राम नगवा में पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शानदार आयोजन प्रज्ञा मंडल नगवा के संयोजन एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आस्था के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला समन्यवयक अरविंद कुमार सिंह जिला ट्रस्टी डॉ हर्षवर्धन प्रजापति, शाहजहाँ पुर संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक डॉ हरदेव प्रसाद गुप्ता, जिला ट्रस्ट्री शिव शंकर कुशवाहा, राधा रमन चौबे, तहसील समन्यवयक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ,प्रकाशचंद्र केशरी, ब्लॉक समन्वयक पन्नालाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में व्यास पीठ बैठी अर्चना गुप्ता व कुमारी ममता के कुशल दिशा निर्देश पर परम पूज्य युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा व मां गायत्री के प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर पाँच कुंडीय यज्ञ अक्षत, पुष्प, धूप, दीप यज्ञ हवन सामग्री के सानिध्य में गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र आदि मन्त्रों की आहुति के साथ विश्व कल्याण के लिए यज्ञ के बीच युग परिवर्तन के सहयात्री स्वरूप स्थानीय ग्रामीण एवं गायत्री परिजनों द्वारा विधि विधान से पूजा यज्ञ किया गया, परंपरागत रूप से जिला ट्रस्टी डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति नें पंचधातु धरती माता को अर्पित कर यज्ञ अनुष्ठान के सफल संयोजन के लिए अक्षत पुष्प के सानिध्य में पूजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गायत्री परिजनों ने 24 कुंडीय यज्ञ के सफल संयोजन के लिए अपने अपने दायित्वों का निर्वाह करने संबंधी गोष्ठी में जिला समन्वयक, जिला ट्रस्टी आदि द्वारा कार्यक्रमों के स्वरूप की जानकारी आयोजक मंडल द्वारा ली गई, इस मौके पर प्रज्ञा मंडल नगवा अध्यक्ष शिवकुमार, सागोबांध प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर रामनाथ प्रजापति, दुद्धी प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष जीवन राम चन्द्रवंशी, विंढमगंज प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार जायसवाल, सहित प्रज्ञा मंडल नरखोरिया गिरवर प्रसाद , प्रज्ञा मंडल मिठीनीया हुलास यादव, रामदास कुशवाहा सहित सभी प्रज्ञा मंडल के पदाधिकारी सदस्य गणों, द्वारा 24 कुंडीय यज्ञ संपादन हेतु गठित समिति के अध्यक्ष सचिव आदि गायत्री परिजन व ग्रामीण उपस्थित रहे।