क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)
मुकेश बाबा महाराज के दरबार में सैकड़ों महिलाओं का किया गोद भराई की रस्म,श्रद्धालुओ को दिया आशीर्वाद हो रहा हैं लोगों का कल्याण।
दुद्धी/सोनभद्र।श्री शीतला माता सेवा धाम जनकल्याण ट्रस्ट के संस्थापक श्री मुकेश बाबा महाराज जी इन दिनों प्रत्येक शनिवार को विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धोरपा में एक शिविर का आयोजन कर दरबार लगाकर अपने आशीर्वाद से लोगों का कल्याण कर रहे हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित लोगो को आशीर्वाद दिया, आशीर्वाद में क्रम में उन्होंने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जिन महिलाओं की संतान नही हैं उन महिलाओं को अपने आशीर्वाद से अनसुनी कोख वाली महिलाओं की गोद भराई रस्म की।
इस दौरान विशेष समुदाय की दर्जनभर महिलाए शामिल रही।उन महिलाओं के साथ पुत्र या पुत्री की प्राप्ति के लिए भी महिलाओं ने आशीर्वाद लिया।शिविर में ऐसी कई महिलाएं उपस्थित रही जिन्होंने पूर्व में गोद भराई रस्म कराई थी और उन्हें पुत्र या पुत्री को जन्म दिया। मुकेश महाराज ने उपस्थित कई लोगों को गंभीर बीमारियों के ठीक होने का भी आशीर्वाद दिया।इस दौरान कुछ ऐसे भी मरीज उपस्थित रहे जिन्होंने ने पूर्व में आशीर्वाद ले कर खुद को पहले से बेहतर बताया।
मुकेश महाराज ने मीडिया को बताया कि हमारे ट्रस्ट के माध्यम से निःशुल्क लड़कियों की शादी कराई जाती है चाहे किसी भी धर्म का हो कोई भी संपर्क कर सकता है।वृद्धा आश्रम में जो व्यक्ति अपने माता– पिता का सेवा नहीं कर सकता या ऐसे वृद्ध जिनके संतान नहीं है उन्हें व्यवस्थित तरीके से आश्रम में रख कर सेवा किया जाता है।इस दौरान क्षेत्र सहित पड़ोसी राज्य झारखंड एवं छत्तीसगण बिहार मध्यप्रदेश सहित ग्रामीण अंचलों से लोग हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।मौके पर मौजूद राम खेलावन यादव,डॉ सन्त श्रवण गौड़ स्नेही सिद्धी,राम चन्द्र गुरुजी,सहयोगी महेंद्र कुमार चौहान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।