क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में मतदान जागरूकता, वृक्षारोपण और सदस्यता अभियान का निर्णय।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। समाजवादी पार्टी विधानसभा दुद्धी की मासिक बैठक आज रविवार डीसीएफ कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय गोंडवाना भवन दुद्धी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और पार्टी संचालन को लेकर रणनीति तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा तथा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही गांव-गांव में जन चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और उन्हें सपा से जोड़ने का काम तेज किया जाएगा, ताकि 2027 में सपा की सरकार बन सके।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता नरेंद्र प्रताप सिंह गौड़ ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार केवल वादे करके जनता को निराश कर रही है और प्रदेश के विकास के लिए सपा ही बेहतर विकल्प है।
बैठक में स्थानीय और क्षेत्रीय नेता भी उपस्थित रहे। इस मौके पर जगदीश यादव, अनवर अली, कल्लन खान,रामनारायण गौड़ ,सुमेर सिंह ,आइके प्रेमसागर पांडे,बिरझन पनिका,विनोद सिंह गौड़,गुलाब रब्बानी,गोविंद ,विश्व कर्मा ,सत्यनारायण यादव ,कौशल्या देवी ,रानी, हरिकेश्वर यादव सहित कई सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी एवं वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे। बैठक का संचालन नागेश्वर प्रसाद यादव ने किया।
