रेनुकूट में मनाया गया रक्षाबंधन,बहनों ने भाईयों को बांथी राखी

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

रेनुकूट में मनाया गया रक्षाबंधन,बहनों ने भाईयों को बांथी राखी।

रेनुकूट/सोनभद्र।नईम शाह।भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन धूमधाम से शुक्रवार को मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी। इसके बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार देकर रक्षा का संकल्प लिया। शुक्रवार को सावन मास का समापन हो गया।

रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं होने से पूरे दिन बहनों ने भाई की कलाई सजाई। सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरु हो गया। नए वस्त्र धारण कर बहन ने भाई को सबसे पहले अक्षत, रोली से तिलक लगाया। इसके बाद भाई की आरती उतारी गई। इसके बाद भाई की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी। बहन की ओर से भाई को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

रक्षाबंधन के साथ श्रावण मास का हुआ समापन
भगवान भोलेनाथ के प्रिय मास में श्रद्धालुओं ने सावन के हर दिन में जलाभिषेक किया। पूरे महीने तक भगवान शिव की भक्ति में श्रद्धालु लीन रहे। पिपरी और रेणुकूट के बाजारों में चार दिन पूर्व से पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजी दुकानों के साथ मिठाई, फल एवं उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ी हुई हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं। वहीं भाई भी बहनों के लिए उपहार और मिठाइयां खरीदने में जुटे हैं। बाजारों में त्योहार को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है । परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना की जा रही हैं।
पुलिस पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों पर्व के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए वे पूरी तरह मुस्तैद हैं। इस गश्त के दौरान पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पान्डेय,पिपरी थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, रेनुकूट चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज मौजूद रहे, जिससे बाजार क्षेत्र में लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा।