नवागत सीओ विनय प्रभाकर साहनी महिला थाना का औचक निरीक्षण किया,आए सभी प्रार्थना पत्र का हो निस्तारण

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

नवागत सीओ विनय प्रभाकर साहनी महिला थाना का औचक निरीक्षण किया,आए सभी प्रार्थना पत्र का हो निस्तारण।

दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय नगर व क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने गुरुवार को दुद्धी महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न पटलों का रखरखाव देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। थाना परिसर में पहुँचते ही क्षेत्राधिकारी ने महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, और विभिन्न अभिलेखों रजिस्टरों की गहनता से जाँच की। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित दिया कि थाने में आने वाली हर पीड़ित महिला की बात को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ सुना जाए। मामलों के निस्तारण किया जाए,सीओ ने कहा किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से कोतवाली दुद्धी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व महिला थाना प्रभारी संतु सरोज अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। सीओ ने पुलिस बल को क्षेत्र में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का टास्क सौंपा साथ ही साथ आए सभी प्रार्थना पत्र का निस्तारण के लिए निर्देश दिया।