“दुद्धी को जिला बनाओ” को लेकर प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

“दुद्धी को जिला बनाओ” को लेकर प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने शनिवार को कचहरी के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर दुद्धी को जिला बनाने की मांग दोहराई। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता और आंदोलनकारी न्यायिक कार्य से विरत रहकर मुख्य गेट पर इकट्ठा हुए और “दुद्धी को जिला बनाओ, विकास कराओ” के नारे लगाए।
मोर्चा के वक्ता प्रेमचंद यादव और रामपाल जौहरी ने कहा कि जनता की भावना और जनमत का सम्मान करते हुए सरकार को दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आवाज़ पिछले दो दशकों से उठ रही है, बावजूद इसके 2017 से 2025 तक भाजपा सरकार ने इस विषय पर केवल आश्वासन दिए और कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। वक्ताओं का कहना था कि प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं जिनकी जनसंख्या दुद्धी से भी कम है, फिर भी दुद्धी को मानकों का बहाना बनाकर स्थायी जिला नहीं बनाया जा रहा है।
प्रदर्शन में उपस्थित अधिवक्ता समूह ने नारेबाजी की और आगामी दिनों में अपनी मांगों को तेज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन उग्र बना रहेगा और अन्य प्रकार की कानूनी व जनआंदोलनात्मक लड़ाइयाँ की जाएँगी।