ब्रेकिंग – झारो खुर्द में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला लावारिस अवस्था में शव,हड़कंप

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

ब्रेकिंग – झारो खुर्द में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला लावारिस अवस्था में शव,हड़कंप।

दुद्धी/सोनभद्र। दिन बुधवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द रेलवे स्टेशन से 1 किमी दूरी पर रेलवे पटरी के किनारे झाड़ी में सड़ी गली अवस्था में लावारिश शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गई।

जैसे ही दुद्धी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली एस एचओ धर्मेंद्र सिंह व कस्बा इंचार्च हरिकेश राम आजाद अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।शव देखकर ऐसा लग रहा था कि लगभग 15 दिनों से उसी जगह पर पड़ी हुई थी।

मृतक का रंग सावला हैं वही कपड़ा जींस पैंट सफेद ग्रे कलर का,काला टी शर्ट पहना हुआ।मृतक का चेहरा पूरी तरह से कीड़े खा चुका हैं जिसमें पहचान कर पाना मुश्किल हैं।