दुद्धी को जिला बनाओ की मांग को लेकर संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी को जिला बनाओ की मांग को लेकर संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।”दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओ चुनावी वादा पूरा करो “के बैनर तले दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार पर चुनावी वादे न निभाने का आरोप लगाया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा दिया था। उन्होंने मांग की कि इस वादे को पूरा कर दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित किया जाए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। कहां की पूरा क्षेत्र विकास की राह देख रहा है लेकिन विकास की राह कहीं दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों के हाथों में काम नहीं बेरोजगार होकर घूम रहे हैं।
पदाधिकारियों का कहना था कि दुद्धी पिछले कई दशकों से जिला बनाने की मांग कर रहा है और सभी मानदंड पूरे करता है। इसके बावजूद भारी राजस्व देने वाले इस क्षेत्र को जिला का दर्जा नहीं मिला। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर दुद्धी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव , रामजी पांडे ,सत्यनारायण यादव ,अशोक कुमार गुप्ता ,छोटेलाल ,संतोष कुमार ,वीरेंद्र कुमार, रेणुवंती शाह ,आशीष गुप्ता ,राकेश अग्रहरि सहित काफी संख्या में संघर्ष समिति के लोग व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।