क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

पी0 एम0 श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में व्यावसायिक IT/ITES के तहत छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।
दुद्धी (सोनभद्र)।पी0 एम0 श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत IT/ITES (Information Technology & Information Technology Enabled Services) ट्रेड के तहत छात्राओं को सूचना, प्रौद्योगिकी एवं उससे जुड़े रोजगार के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक के बढ़ते महत्व, IT क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रोजगार एवं करियर विकल्पों, डिजिटल कौशल तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के विषय में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को कंप्यूटर के व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ IT/ITES क्षेत्र में आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा IT/ITES से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को वर्तमान समय की तकनीकी आवश्यकताओं से जोड़ना तथा उन्हें भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना रहा।
विद्यालय के शिक्षकों एवं संबंधित प्रशिक्षकों ने छात्राओं को नियमित रूप से तकनीकी ज्ञान अर्जित करने और बदलते डिजिटल परिवेश के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्या शोभा कुमारी यादव ,डॉ0 प्रीति शर्मा, श्रीमती वर्षा, श्रीमती संचिता श्रीवास्तव, कु0 आरती, कु0 राधा , मनीष कुमार ,आकांक्षा भारती, मंजू देवी , के साथ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
