क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान
विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की बिगड़ी हालत,सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव में रविवार रात करीब 8 बजे एक 20 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी संतोष कुमार और पायलट हीरालाल ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में विवाहिता का इलाज जारी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी।
