क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

वन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप: रेंजर व वन दरोगा पर ₹40 – 40 हजार की अवैध वसूली का मामला गरमाया।
जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम के नेतृत्व में ग्रामीण पहुंचे डीएफओ कार्यालय, रेंजर व वन दरोगा को राशि लौटाने की मिली चेतावनी।
बघाडु रेंजर सरिता गौतम से जब मोबाईल के माध्यम से वार्ता किया गया तो कही कि तुरीडीह की मामला सामने आया हैं इसकी सुचारू रूप से जांच कराती हुं जांच के बाद जो भी सामने आयेगी कार्यवाही की जाएगी।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –बघाडू वन रेंज में अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। ग्राम तुर्रीडीह वनरेंज बघाडू निवासी शिवलाल गोंड ने बघाडू रेंज के वन दरोगा लवलेश सिंह पर ₹40 हजार वह एक माह पूर्व रेंजर श्रीमती सरीता गौतम द्वारा नंदू राम दलित व्यक्ति से ₹40 हजार रुपए अवैध वसूली का गंभीर आरोप के गंभीरता को देखते हुए सेल फोन पर जिला पंचायत सदस्य द्वारा डीएफओ (DFO) रेनुकूट से वार्ता के बाद ग्रामीणों के साथ कार्यालय पहुंचकर ,प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) रेणुकूट को लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायतकर्ता द्व्य ने बताया कि आराजी संख्या 597 , व 97 ख, भूमधरी भूमि पर कार्य करा रहे थे। इसी दौरान वन दरोगा लवलेश सिंह मौके पर पहुंचे और भूमि को वन भूमि बताते हुए कार्य बंद कराने का दबाव बनाने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने भूमि को अपनी निजी भूमि बताया तो वन दरोगा ने कार्रवाई का भय दिखाते हुए ₹80 हजार की मांग की। आरोप है कि दबाव में आकर उन्होंने ₹40 हजार की राशि जमीन रेहन रखकर दे दी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें लगातार परेशान किया जाता रहा। दूसरे तरफ एक माह पूर्व नंदू राम से रेंज ऑफिस में रात भर रखकर एक लाख रुपए की मांग की गई रेंजर सरिता गौतम द्वारा किसी तरह से व्यवस्था कर के उनकी पत्नी शारदा देवी ₹40000 ले जाकर दी तब उन्हें छोड़ा गया। उक्त प्रकरण के संबंध में ग्रामीण , प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ,ने जिला पंचायत सदस्य के आवास पहुंचकर आप बीती सुनाई, त्वरीत कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर डीएफओ कार्यालय पहुंचा और पूरे प्रकरण की शिकायत की। शिकायत के दौरान एक दर्जन ग्रामीण भी मौजूद रहे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सूत्रों के अनुसार डीएफओ रेणुकूट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित रेंजर, वन दरोगा को तत्काल तलब कर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि शिकायतकर्ता की राशि जल्द वापस किया जाए। विभागीय स्तर पर पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
।।बघाडु रेंजर का मीडिया से वार्ता करने पर दी बयान।।
इस प्रकरण में बघाडु रेंजर सरिता गौतम से जब मोबाईल के माध्यम से वार्ता किया गया तो कही कि तुरीडीह की मामला सामने आया हैं इसकी सुचारू रूप से जांच कराती हुं जांच के बाद जो भी सामने आयेगी कार्यवाही की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने कहा कि पीड़ित पक्ष का धन राशि तत्काल लौटी जाए तथा दोषी अधिकारी ,कर्मचारीयो के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब और आम जनता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो वे व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।
