नगर पंचायत कर्मचारी को करैत सर्प ने काटा, इलाज जारी
क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

नगर पंचायत कर्मचारी को करैत सर्प ने काटा, इलाज जारी।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) नगर पंचायत जल निगम में कार्यरत कर्मचारी को गुरुवार की सुबह करैत सर्प ने काट लिया। घटना के बाद सहकर्मियों द्वारा तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, चैनपुर निवासी अजय (45) पुत्र भुनेश्वर जो नगर पंचायत जल निगम में कार्यरत हैं, रोजाना की तरह सुबह पानी फिल्टर करने हेतु मशीन वाश करने पहुँचे थे। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, दरवाजे के ऊपर से करैत सर्प उनके दाहिने हाथ पर गिरकर लिपट गया। अजय ने झटके से सर्प को नीचे फेंक दिया, लेकिन तभी उसने उनकी दाहिनी कलाई पर काट लिया।
साथ में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए अजय को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया, जहाँ चिकित्सक के देखरेख में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
